जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज सोमवार को रणजी मैच शुभारंभ से एक दिन पहले बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला मेरठ सिटी के भामाशाह पार्क में पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कि महिला आईपीएल के लिए रास्ता साफ हो गया है, जिसकी सभी टीमों की नीलामी 991 करोड़ रुपए फाइनल हो गई है। अब क्रिकेट में भी देश की बेटियां आगे बढ़ेंगी।
राजीव शुक्ला ने बीसीसीआई की ओर से दोनों टीमों उत्तर प्रदेश व ओडिशा को रणजी मैच के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है, यहां से कई टीमें तैयार हो सकती हैं। लेकिन 15 खिलाड़ियों को ही मौका मिलता है। जिससे अन्य प्रतिभाएं बाहर नहीं आ पाती, जिसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन लीग कराने जा रहा है। जिससे प्रतिभाएं निकलेंगी। भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार भी उनकी नजरों में आए तो उनको स्लेक्टर से बात कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।

