Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

अब इजराइल आतंकियों को लगा रही ठिकाने, अबू अली को जिंदा दबोचा, देखें वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आतंकी हमलों के बाद से इजराइल लगातार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि वो हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म कर देंगे। इस बीच, इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा में हमास के ठिकानों पर घुसकर उनकी गिरफ्त से अपने 250 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। इसका एक वीडियो भी जारी किया है।

इजराइली सेना की ‘शायेत 13’ इकाई ने बहादुरी दिखाते हुए सुफा चौकी पर हमला किया। इस दौरान हमास के 60 आतंकवादी भी मारे गए। आईडीएफ ने कहा कि हमास ने इजराइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिसे उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है।

सेना ने दावा किया कि 60 से अधिक हमास के आतंकवादियों को मार गिराया है। इतना ही नहीं 26 आंतकियों को जिंदा पकड़ा है। इजराइली सेना को सबसे बड़ी जीत यह मिली है कि उसने आतंकी संगठन हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली को भी जिंदा दबोच लिया है।

वीडियो में, इजराइली सैनिक एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। एक सैनिक को पीछे से गोली चलाते हुए और दूसरे को चौकी पर ग्रेनेड फेंकते देखा जा सकता है। एक सैनिक चिल्लाते दिख रहा है जाओ, उन्हें जला दो।

वहीं, दूसरे को रास्ता साफ होने की जानकारी देते हुए सुना गया। इसके बाद सैनिक बंकर के अंदर गए और बंधकों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें बचाने के लिए यहां हैं और अगर उन्हें किसी प्राथमिक उपचार की जरूरत है। बाद में फुटेज में, सैनिकों को एक स्ट्रेचर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

इजराइल-हमास युद्ध का आज सातवां दिन है। दूर-दूर तक युद्ध रुकने का आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद से इजराइल में कम से कम 1,300 और गाजा पट्टी में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img