Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Bollywood Update: बॉलीवुड के कईं सितारों ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी दिखाया अपना जलवा, अब जुड़ेगा इस अभिनेत्री का भी नाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं।एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद भी हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियो में बनी हुई हैं। कंगना ने इस फिल्म पर बहुत समय पहले ही काम शुरू किया था। उस समय वह राजनीति के मैदान में नहीं उतरी थीं।

लेकिन अब जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही हैं, तब वे राजनीति में सक्रिय हैं। कंगना के साथ साथ बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी फिल्में उनके राजनीतिक कार्यकाल के बीच आई हैं। लेकिन इस दौरान भी उनकी फिल्मों ने धमाल मचाया है। आइए जानते हैं उन सितारो के नाम…

जया बच्चन

अभिनेत्री जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। अक्सर संसद में वे अपनी बुलंद अवाज से लोगों का ध्यान खींचती हैं और काफी मुखर होकर बोलती हैं। जया बच्चन यूं तो अब फिल्मी दुनिया में थोड़ा कम ही एक्टिव हैं, लेकिन बीते वर्ष उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ आई थी। इसमें अभिनेत्री का काम काफी पसंद किया गया।

सनी देओल

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ साल 2023 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उस वक्त सनी देओल गुरुदासपुर से सांसद थे। सनी देओल की यह फिल्म उनकी साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है, जिसमें अमीषा पटेल के साथ एक बार फिर सनी की जोड़ी खूब जमी।

रवि किशन

भोजपुरी एक्टर रवि किशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रवि किशन हिंदी सिनेमा में भी खूब पसंद किए जाते हैं। वे गोरखपुर से सांसद हैं। अभिनेता बीते दिनों सीरीज ‘मामला लीगल है’ में नजर आए। इसके अलावा वे फिल्म ‘लापता लेडीज’ में भी नजर आए। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रवि किशन एक पुलिस वाले की भूमिका में खूब जंचे।

कब रिलीज होगी इमरजेंसी?

फिल्म इमरजेंसी अगले महीने 6 तारीख को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन खुद कंगना ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे सितारे भी हैं। कंगना ने फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका अदा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img