- केंद्र सरकार की अन्य आठ योजनाओं का भी मिल सकेगा लाभ
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रजिस्टर्ड ऐसे वेंडरों का सोशल इकोनॉमिक प्रोफाइल तैयार करा रही है जिन्हें दस हजार रुपये का लोन मिल चुका है।
यह प्रोफाइल तैयार कराने का मकसद इन वेंडरों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की आठ अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रोफाइल तैयार करने के लिए आऊट सोर्सिंग पर करीब दो दर्जन युवक-युवतियों को डूडा द्वारा शहरी आजीविका केंद्र बेरीबाग के माध्यम से नियुक्त किया गया है।

