Wednesday, April 8, 2026
- Advertisement -

अब अतिक्रमणकारियों पर चलेगा बुलडोजर

  • आज से अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम की ओर से आज से फिर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। सड़कों किनारे अवैध कब्जों को हटाया जायेगा। अभी ईद के कारण लोगों को तीन तारीख तक की छूट दी गई थी, लेकिन अब ईद खत्म हो चुकी है तो नगर निगम के प्रवर्तन दल ने भी कमान संभाल ली है। नगर निगम की ओर से आज गढ़ रोड समेत कई जगहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा।

शहर में जहां देखों वहां सड़क किनारे व्यापारियों ने दुकानों के आगे अवैध कब्जा जमाया हुआ है। शहर के खैर नगर, सेंट्रल मार्केट, बेगमपुल समेत सभी मुख्य बाजारों में यही हाल है। यहां अवैध कब्जों के कारण लोगों का सड़कों से निकलना मुहाल हो गया है। रोजाना इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

04 3

यहां सड़कों को कब्जा मुक्त करने के लिये नगर निगम की ओर से समय समय पर अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन यहां कभी पार्टी के नेताओं के कारण तो कभी किसी अन्य कारण से कब्जा नहीं हट पाता और जहां कब्जा हट भी जाता है। वहां पर फिर से कुछ ही दिनों में कब्जा हो जाता है। हम जलीकोठी की बात करें तो यहां नगर निगम ने पिछले माह ही कब्जा हटाया था, लेकिन अब यहां फिर से अतिक्रमण हो गया है जो कि जाम का एक बड़ा कारण है।

जीआईसी के सामने सड़क तक दुकानों का कब्जा

नगर निगम की ओर से जीआईसी के सामने कई बार अवैध दुकानों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन बार-बार यहां कोई न कोई व्यापारी नेता आ जाता है और हंगामा कर अभियान को बीच में ही रुकवा देता है। सत्ता का रौब गालिब कर यहां अतिक्रमण नहीं हटने दिया जाता जिस कारण यहां भी अक्सर जाम की समस्या होती है।

अब नगर निगम की ओर से फिर से एक बार अतिक्रमण हटाये जाने की योजना बनाई गई है। अब देखना है कि यह अतिक्रमण हट पाता है या नहीं। वहीं, अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान नहीं चलाया गया था। लोगों को ईद तक की छूट दी गई थी, लेकिन अब ईद निकल चुकी है तो नगर निगम का प्रवर्तन दल भी अतिक्रमण हटाने को तैयार हो चुका है। आज से ही टीम के ओर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img