Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अब यह कंपनी करेगी केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया चलने की खबर मिली है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालन के लिए नौ कंपनियों के साथ आगामी तीन साल का अनुबंध किया जाएगा।

हेली सेवा के लिए टिकटों की मारामारी को देखते हुए दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग कराने के निर्देश दिए थे।

आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग करने का एक मजबूत सिस्टम है। जिससे हेली सेवा की टिकट बुकिंग का काम दिया जा रहा है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है।

ऑनलाइन भी होगी टिकटों की बुकिंग

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों को ऑनलाइन बुकिंग की जाती है जबकि 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हेली सेवा संचालन करने वाली कंपनियों के माध्यम से जाती है। अभी तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का काम जीएमवीएन के माध्यम से किया जाता था।

साल 2022 में 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से गए केदारनाथ

बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। मई-जून में यात्रा पर चरम पर होने से हेली सेवा के लिए मारामारी रहती है। केदारनाथ में पल-पल मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा का संचालन भी प्रभावित होता है। जिससे टिकटों की एडवांस बुकिंग का बैकलॉग बढ़ने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img