Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

रंगोली प्रतियोगिता के साथ एनएसएस कैंप का शुभारंभ

  • जैन कॉलेज आॅफ एजुकेशन बनत में एनएसएस कैंप शुरू

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जैन कॉलेज आफ एजुकेशन बनत में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवस कैंप का शुभारंभ किया। जिसमें कैडेटों ने रंगोली और सांस्कृति कार्यक्रमों से अतिथियों का मान मोह लिया।

मंगलवार को जैन कॉलेज आफ एजुकेशन बनत में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ वीवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डा. मंजू मगन व प्रवक्ता डा. अनुप्रीता तथा महाविद्यालय के सचिव दीपक जैन व अनुपमा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कियाा।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कियाा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लक्ष्य गीत, रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक गीत की प्रस्तुति दी। कॉलेज की प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में अवगत कराया।

वीवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डा. मंजू मगन ने कैडेटस को कोरोना से बचाओं के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में बृजेश कुमार, पूनम, भावना, प्रेमलता, तुषार, गुंजन, विकास, अश्वनी आदि उपस्थित रहे।

कैडेटस में निशांत, दीपक, शीबा, कशिश, वंशिका, सृष्टि, नदीम ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीना, आरती तथा पूजा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर खुशी तथा सोनम रहे व तृतीय स्थान पर भावना तथा शालू रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img