Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नुक्कड़ नाटक से जगाई स्वच्छता की अलख

  • प्लास्टिक, डिस्पाजल क्रॉकरी बहिष्कार की अपील
  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत जागरुकता कार्यक्रम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नगर पालिका परिषद शामली, सेंट आरसी कांवेंट स्कूल और हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नुक्कड़ नाटिकाओं का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने नाटिका के माध्यम प्लास्टिक, पोलोथिन का प्रयोग बंद कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 अभियान आगामी 31 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसके दृष्टिगत प्रत्येक नागरिक, स्कूल, कॉलेज आदि एक बार प्रयोग के बाद निस्तारण योग्य उत्पादों प्लास्टिक कैरीबै, पॉलिथिन, प्लास्टिक व थर्माकोल डिस्पोजल का पूर्णत: बहिष्कार करना है।

प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश प्रसारित करने के लिए शुक्रवार को सेंट आरसी कांवेंट स्कूल, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

जिसमें कलाकारों ने छात्रों को बताया कि वह पॉलिथीन का प्रयोग न करें, सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डाले। कलाकारों ने नाटिका के माध्यम से छात्रों को बताया कि प्लास्टिक के थैले खाकर आज गाय मर रही है। उन्होंने जल संरक्षण और पॉलिथीन के बहिष्कार का आह्वान किया।

नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुष्मान एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से योगेश शर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, दीपक चंद्रा, शशिकांत पाहिवाल, मनीष सौदाई, दीपक रूहेला आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img