Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कोरोना को मात देकर कार्यालय पहुंची नगर आयुक्त नूपुर वर्मा का स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटी नगर आयुक्त नूपुर वर्मा का कर्मचारियों व अन्य लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा है कि कोरोना व डेंगू से डरना नहीं है। इनको नष्ट करने के लिए सभी को सावधानी और जागरूकता अपनाते हुए सक्रिय रहना है।

पिछले दिनों नगर आयुक्त नूपुर वर्मा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते उन्होंने निर्धारित समय अवधि उपचार कराया और अब दोबारा से जब कोरोना टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। पूरी तरह स्वस्थ होने पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची।

अन्य कई कर्मचारी भी स्वस्थ होने पर ड्यूटी पर वापस लौटे। यहां मौजूद सहायक नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश भट्ट व नगर निगम कार्यालय के कर्मचारियों मौजूद अन्य नागरिकों लोगों के द्वारा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा और कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी ने कोरोना को मात देने वाले योद्धा जिंदाबाद के नारे लगाकर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा है कि कोरोना से कतई भी डरने की जरूरत नहीं है। सभी को नियमों का पालन करते हुए कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला करना है। विशेषज्ञों द्वारा जो सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वह हम सब को बरतनी हैं। मास्क जरूर लगाना है।

2 गज की दूरी का फासला जरूर अपनाना है । बार-बार हाथ धोने हैं। परिवार के साथ ही पड़ोसियों को भी जागरूक रखना है । बाजार में यदि जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं तो वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान जरूर रखना है। यदि किसी दुकानदार ने मास्क नहीं पहन रखा है तो उन्हें आगाह करना है कि वह उनसे सामान तभी लेंगे जब वह मास्क पहनेंगे। उन्होंने कहा है कि डेंगू से निबटने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। कोरोनावायरस को नष्ट करने के लिए सैनिटाइज का कार्य जारी है।

सहायक नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश भट्ट ने कहा है कि नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के द्वारा लॉकडाउन के दौरान कोरोनावायरस को नष्ट करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई गई । अनलॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने खुद मोहल्लों में जाकर सैनिटाइज का कार्य कराया डेंगू का लार्वा तलाश किया और घर-घर जाकर लोगों को कोरोना महामारी और डेंगू के प्रति जागरूक किया।

उनकी निरंतर जनसेवा के दौरान ही कोरोना ने उन्हें चपेट में ले लिया। लेकिन उन्होंने कोरोना को मात दी और फिर से जनता की सेवा में जुट गई। वही कोरोना का मात देने पर मेयर गौरव गोयल, पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, पार्षद धीरज कुमार, पार्षद मीनाक्षी चौधरी, अनूप राणा ने नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img