- आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में स्थापित की जाएगी पोषण वाटिका
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: मंगलवार से रोहटा ब्लॉक में कौशल पखवाड़े की शुरूआत की गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों ने घर-घर जाकर 5 माह तक के बच्चों का वजन करके कुपोषण दूर करने के लिए पोषण माह की शुरुआत की गयी।
जानी खुर्द व रोहटा ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अतेंद्र कुमार ने बताया कि पोषण पखवाड़े की शुरूआत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की वजन करके पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर धात्री, किशोरी व कुपोषित बच्चों को पुष्ट बनाने के लिए पोषण पखवाड़े की जानकारी देकर इसे दूर करने पर बल दिया जाएगा। पोषण आहार आदि वितरित कर कुपोषित बच्चों की कमी दूर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि धात्री, गर्भवती महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। डिजिटल पंचायत आदि का आयोजन करके समाज में फैली कुपोषण की बीमारी को खत्म करने के लिए आह्वान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत घरों व प्राथमिक विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही फल सब्जियां आदि पोशाक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया और उन्हें की श्रेणी निर्धारित करके कुपोषित बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाया।

