Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

कब्रिस्तान की भूमि पर सफेदपोश दबंगों का कब्जा, प्रशासन मौन

  • पैमाइश की रिपोर्ट सौंपने को तैयार नहीं लेखपाल
  • सरकारी दफ्तरों में भटक रही विधवा व बुजुर्ग महिला

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: कस्बा पुरकाजी में एक कब्रिस्तान की भूमि सफेदपोश दबंगों ने कब्जा कर लिया है। राजनीतिक प्रभाव के चलते प्रशासन भी इन सफेदपोश दबंगों के सामने बौना साबित हो रहा है।

दरअसल एसडीएम के आदेश पर लेखपाल करीब 2 महीने पहले जमीन की पैमाइश कर चुका है। लेकिन दबंगों के प्रभाव में आकर रिपोर्ट सौंपने को तैयार नहीं है। नतीजतन एक विधवा और बुजुर्ग महिला सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़िता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले की शिकायत करने की तैयारी में है।

अफरोज पत्नी स्व. खादिम निवासी मोहल्ला हलवाईयान पुरकाजी व हाल निवासी चंडीगढ़ ने करीब 4 महीने पहले एसडीएम मुजफ्फरनगर कार्यालय में शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि पुरकाजी में पुराना जीटी रोड पर मजार के पास खसरा नंबर 243 में उनके कब्रिस्तान की भूमि है।

जिस पर आसपास के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस जमीन की पैमाइश कराने की मांग प्रशासन से की गई थी। एसडीएम ने तहसीलदार और फिर तहसीलदार ने स्थानीय पटवारी को पैमाइश के आदेश दिए। पहले तो पटवारी पैमाइश करने में ही आनाकानी करता रहा और कई बार तारीख देने के बावजूद पैमाइश को डालता रहा।

दोबारा एसडीएम से गुहार लगाने पर पटवारी ने पैमाइश कर ली, लेकिन करीब डेढ़ माह गुजरने के बाद भी वह अपनी रिपोर्ट सौंपने को तैयार नहीं है। पीड़िता अफरोज प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है।

उन्होंने पटवारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरा पक्ष राजनीतिक रसूखदार है और पटवारी उनके प्रभाव में आकर रिपोर्ट नहीं सो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही कार्रवाई की गुहार लगाएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...
spot_imgspot_img