Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए तत्पर हो अधिकारी

  • शामली में संपूण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक ने संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 6 शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

शेष शिकायतों का समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विशु राजा, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी शलैन व्यास, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img