जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: प्रथम चरण में रासेयो की दोनों ईकाई की स्वयं सेविकाओं ने योग के माध्यम से फिटनेस के गुणों को सीखा एवं संबंधित चार्ट एवं पोस्टर बना कर रैली निकाली। छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को योग के गुर सिखाकर पारंगत किया।
शिविर के बौधिक चरण में स्वयं सेविकाओं ने योग से होने वाले लाभों की परिचर्चा विस्तार पूर्वक की। छात्रा कुमारी तनु रानी, अनामिका, प्रिया, रूपाक्षी कुमारी, सादिया अंसारी, अंजली सैनी, आकांशा ने पोस्टर बनाये व ग्रामीण महिलाओं व बच्चों को योग के गुण सिखाये।
योजना अधिकारी नीलम पाल, डा. रेशू शुक्ला के निर्देशन में हुआ। सफलता में मनोज, अर्जुन का सहयोग दिया। उधर रोजगार मेले में कालेज की विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, कला संकाय के तृतीय वर्ष की छात्राओं एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

