Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Asian Games 2023: ओजस ने स्वर्ण जीता, मंजू रानी और राम बाबू को मिला कांस्य

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज बुधवार को एशियाई खेलों का 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।

भारत के पदक

स्वर्णः 16
रजतः 26
कांस्यः 29
कुलः 71

ज्योति और ओजस ने स्वर्ण जीता

तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 159-158 से हराया।

पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में

कुसुमा वरदानी के खिलाफ पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21-16, 21-16 के अंतर से मैच अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, पदक जीतने के लिए उन्हें अपनी पुरानी लय हासिल करनी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img