- जिलाधिकारी ने कुष्ठ आश्रम में मिठाई वितरित की
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोग से पीड़ित दिव्यांगजन एवं उनके परिवारजनों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया। साथ ही, कुष्ठ आश्रम में निवास करने वाले लोगोें से उनकी समस्याएं जानकर उनके समाधान कराने का भरोसा दिया।
गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नगर में भैंसवाल रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचीं। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों ने से उनकी समस्याएं मालूम कर संबंधित को समस्याओं की एक सूची बनाकर उनको उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि संबंधित विभाग से समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को आश्रम में निवास करने वालों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने तथा समस्या का निस्तारण कराकर सुविधा उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को मिष्ठान वितरित कर त्योहारों की शुभकामनाएं दी।
वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर जानी समस्याएं
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नगर के करनाल रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित से वृद्धाश्रम में रह लोगों से उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की। वृद्धाश्रम में 45 पुरुष एवं महिला वृद्धजन है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी जिसमें वृद्धजन महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनको यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान के साथ-साथ भोजन वितरित किया। साथ ही, उनके साथ त्योहारों के दृष्टिगत मिट्टी के दीये भी जलाए और उनको आगामी सभी त्योहारों की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा,वार्डन लक्ष्मी गुप्ता सहित स्टाफ एवं वृद्धजन आदि उपस्थित रहे।

