Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में ओमिक्रॉन ने पसारे पैर, दूसरा मामला आया सामने

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसारने लगा है। दिल्ली में एक और केस सामने आया है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है।

मुंबई में ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने दो दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

जिम्बाब्वे से दिल्ली आया शख्स ओमिक्रॉन संक्रमित

दिल्ली में ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है। जिम्बाब्वे से दिल्ली आया शख्स संक्रमित पाया गया। जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

संक्रमित मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के दूसरे मामले मिलने के साथ ही भारत में यह आंकड़ा 33 पहुंच गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img