Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

चीन में ओमिक्रॉन ने ढाया कहर, यूरोप भी चपेट में

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: यूरोप के देशों और चीन समेत कई अन्य देशों में जहां ओमिक्रॉन का उप स्वरूप (सब वैरिएंट) बीए.2 कहर मचा रहा है, वहीं शुक्र है कि भारत में संक्रमण लगातार घट रहा है। इसके लिए देश में चलाए गए जबर्दस्त टीकाकरण अभियान और उसके कारण बढ़ी इम्युनिटी को माना जाए तो गलत नहीं होगा।

बीते 24 घंटे में 1259 नए कोविड केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सक्रिय केस घटकर 15,378 रह गए। 1705 लोग इस महामारी से उबर गए। देश में मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 481 की कमी आई। इस दौरान 1705 लोग स्वस्थ हुए। इस तरह का कोरोना से उबरने वालों की कुल संख्या 4,24,85,534 हो गई। वहीं 35 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,21,070 हो गई।

देश में वयस्कों के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में 25,92,407 लोगों को कोरोना टीके लगाए गए। इस तरह अब तक देश में कुल 1,83,53,90,499 खुराक लगाई जा चुकी है।

एशिया में कोरोना संक्रमण फिलहाल स्थिर है, चीन व यूरोप में यह तेजी से फैल रहा है। इन देशों में ओमिक्रॉन का बीए.2 वैरिएंट संक्रमण की वजह बना हुआ है। इस सब वैरिएंट के कारण वहां मरीजों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। चीन के तो हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। चीन दो साल के सबसे बड़े कोरोना संकट का सामना कर रहा है। वहां अब मिल रहे मरीजों की तादाद कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों के मुकाबले भी काफी ज्यादा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img