Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Mohanlal: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर मोहनलाल बोले– ‘पहले तो यकीन नहीं हुआ, लगा कोई सपना है’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और अभिनय की लंबी यात्रा के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार की घोषणा के बाद मोहनलाल ने अपने फैंस, साथियों और मलयालम फिल्म उद्योग का आभार व्यक्त किया। बताया है कि जब पीएम मोदी ने उन्हें फोन किया तब उन्हें कैसा लगा।

यह पुरस्कार पूरे मलयालम सिनेमा का है

रविवार को मीडिया से बात करते हुए भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता मोहनलाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे मलयालम सिनेमा का है। उन्होंने उस पल को भी याद किया जब उन्हें इस सम्मान के बारे में बताया गया था, जिसे उन्होंने ‘एक हैरतअंगेज सपने’ जैसा बताया।

मोहनलाल ने कहा ‘मुझे खुशी है

मोहनलाल ने कहा ‘मुझे खुशी है कि मलयालम सिनेमा को भारतीय सिनेमा में एक पुरस्कार मिला है। मैं ईश्वर के लिए काम कर रहा हूं। इसीलिए मैं कहता हूं कि यह पुरस्कार ईश्वर ने दिया है। हम अपने काम में ईमानदारी भी दिखाते हैं। मैं यह पुरस्कार सभी के साथ साझा करता हूं और उन लोगों को याद करता हूं जो इस दुनिया में नहीं रहे।’

‘पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ’

मोहनलाल ने कहा ‘जब मुझे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया, तो पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मुझे लगा कि यह बस एक सपना है। इसलिए मैंने उनसे दोबारा बताने को कहा। सिनेमा की कोई सीमा नहीं होती। अगर मुझे निर्देशन का मन करेगा, तो मैं निर्देशन करूंगा। मैं और भी बहुत कुछ करूंगा। अगर आप मुझसे पूछें कि सिनेमा के अलावा मेरा क्या सपना है, तो मैं अभी नहीं बता सकता। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो बहुत कम सपने देखता है। मैं चाहता हूं कि अच्छी फिल्में बनें। अच्छे लेखक और अच्छे निर्देशक हों।’

मोहनलाल के बारे में

अपने चार दशकों से भी ज्यादा के करियर में मोहनलाल ने कई शैलियों की फिल्मों में काम किया है। मोहनलाल ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। पद्म श्री और पद्म भूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 23 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाले 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img