Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: एक ग्राम में राज मिस्त्री का कार्य कर रहे एक व्यक्ति की विद्युत लाईन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की वही सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में अनुप सिंह पुत्र खूब सिंह ग्राम में ही मजदूर अनिल विकास के साथ राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था कालम डालते समय विधुत लाईन की चपेट में आने से अनुप सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के भाई स्वरुप सिंह ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतू रवाना किया गया।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम में विद्युत लाईन काफी निचे लटकी हुई जिन्हे ऊपर करने के लिये वह कई बार शिकायत कर चुके परन्तु उसके बाद भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी इस और ध्यान देने को तैयार नही। मृतक अनुप सिंह के चार छोटे छोटे बच्चे हैं ग्रामवासियों ने उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img