जनवाणी संवाददाता |
शेरकोट: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर में क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ थाना अध्यक्ष शेरकोट द्वारा पोस्टर फ्लैग मार्च निकाल महिला अधिकार के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही नगर में बिना मास्क घूम रहे लोगों को नसीहत देते हुए मास्क लगाने को कहा।
बताया जाता है कि नगर में कल शाम क्षेत्राधिकारी अफजलगढ सुनीता दहिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर व पुलिस कर्मियों ने पोस्टर फ्लैग मार्च निकाल कर महिलाओं को जागरूक किया।
उन्होंने जगह-जगह रुककर महिलाओं से बात करते हुए उनके अधिकार के लिए उन्हें बताया कहा कि महिलाएं किसी भी घटना को ना छिपाएं तथा खुलकर सामना करें साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को स्कूल कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने को कहा ताकि छात्राएं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक हो सके।
पोस्टर फ्लैग मार्च टेंपो स्टैंड से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए मोहल्ला का स्थान हकीमान आदि से होते हुए वापस टेंपो स्टैंड पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान एसआई ओमपाल सिंह रवि मलिक प्रशांत कुमार अमित कुमार भाटी आदि सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।

