- बाकी फरार की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र के जंगलों मे वकील से दरिदंगी मामले में पुलिस ने एक आरोपी गौतम सिवाच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। उनकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। यह पूरा मामला पीड़ित व आरोपी दोस्तों से जुड़ा है। अधिवक्ता को उसके तीन दोस्त बंधक बनाकर नलकूप पर ले गए। वहां नग्न कर बुरी तरह पिटाई की। दोस्तों को वीडियो कॉल कर पिटाई करते हुए दिखाया।
आरोप है कि पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया। विरोध किया तो नलकूप की हौज में मुंह डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया। अधिवक्ता कुछ समय पहले तक मेरठ कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पांच माह पूर्व वह गुवाहाटी में शिफ्ट हो गए। तीन दिन पूर्व वह किसी काम से मेरठ आए और गंगानगर के एक होटल में रुके। रविवार शाम उन्हें दो परिचित युवक मिले और शादी की दावत मांगी।
आरोप है कि बक्सर स्टैंड के पास बातचीत में एक युवक ने अधिवक्ता की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका उन्होंने विरोध किया। दोनों युवकों ने अपने एक साथी को बुला लिया। तीनों युवक रात आठ बजे अधिवक्ता को बाइक से सिखेड़ा बंबे के किनारे नलकूप पर ले गए और हदें पार करते हुए डेढ़ घंटे तक मारपीट की। इंस्पेक्टर इंचौली योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गौतम सिवाच को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है।
एक-दूसरे के खून के प्यासे बने सगे भाई
मेरठ: पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। जमकर लाठी-डंडे चले। बीच बचाव को आए उनके पिता भी इस दौरान घायल हो गए। सदर बाजार के रजबन में मंगलवार देर शाम लेन-देन के विवाद में दो भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। जमकर चाकू और पंच चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गयी। पुलिस ने घायलों की डाक्टरी कराई है। पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रजबन में विकास और संदीप दो सगे भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि कुछ समय पहले संदीप ने विकास से किसी काम के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए। विकास ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनका बेटा रितिक रुपये का तकादा करने के लिए संदीप के घर पहुंचा। आरोप है कि यहां संदीप के बेटे गौतम से उसकी नोकझोंक हो गयी। वह वापस अपने पिता की मोबाइल शॉप पर पहुंचा और उन्हें बताया। आरोप है कि इसके बाद संदीप अपने साथ कुछ युवकों को लेकर विकास की दुकान पर आ गया और वहां मारपीट शुरू कर दी।
बताया जाता है कि हमलावरों के हाथ में पंच और धारदार हथियार थे। जमकर मारपीट होने लगी। यह मारपीट सड़क पर आ गयी और बीच बचाव में कई कर्मचारी भी चोटिल हो गए। एसओ शशांक द्विवेदी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को थाने लेकर आ गए। यहां संदीप और उसके बेटे गौतम को हिरासत में ले लिया गया। एसओ ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लेन-देन का विवाद है। इसके चलते मारपीट हुई है। घायलों की डाक्टरी कराई गई है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
साहब! आनर किलिंग है मनीष और विधि की मौत
मेरठ: भावनपुर थाना के पंचगांव पट्टी अमरसिंहपुर में 16/17 जून की रात को विधि व मनीष की मौत आॅनर किलिंग थी। दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। शादी करना चाहते थे, पूरा गांव यह बात जानता था। गांव वाले यह भी जानते थे कि विधि का परिवार इस रिश्ते को मान्यता नहीं देगा भले ही कुछ भी हो जाए और हुआ भी ऐसा। यह बात एसएसपी से मिलने पुलिस कार्यालय पहुंचे मनीष के पिता श्रीचंद पुत्र गरीबदास ने कही।
उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष और विधि की हत्या की गयी है। यह हत्या विधि के परिजनों ने की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात की गवाही दे रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जाए जो कहानी विधि के परिजनों व भावनपुर पुलिस ने गढ़ी है वो बेपर्दा हो जाएगी। इस रिश्ते से नाराज विधि के परिजनों ने ही दोनों की हत्या की है। दवा देने के बहाने से मनीष को घर बुलाया गया थ। वहां गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी गई।
श्रीचंद ने आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस को पूरी कहान बतायी गयी थी, लेकिन पुलिस वही कह रही थी जो आरोपी पक्ष कहलवाना चाह रहा था। दो दिन पहले भावनपुर थाने के जब एसओ बदल गए तो मृतक के पिता आज एसएसपी से फरियाद के लिए पुलिस कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने माले की विस्तार से जानकारी देते हुए विधि के परिजनों पर आॅनर किलिंग की हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की।
समझौते को बुलायी पंचायत में घमासान, महिला समेत तीन जख्मी
मेरठ: समझौते के लिए बुलायी गयी पंचायत में दोनों पक्षों में घमासान हो गई। एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर में पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट लाठी-डंडों से हमला उसे दौरान महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस में घायल को डॉक्टर के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सद्दीक नगर निवासी वसीम की शादी पांच साल पहले पहले कोतवाली के इलाही बॉक्स निवासी आयशा से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति की बात चल रहा था
मंगलवार को देर रात दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। इस दौरान आपस में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर हुई मारपीट हो गयी। लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान आयशा व पति वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर दी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

