Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

तीन माह में ही टूटने लगीं ओपन जिम की मशीनें

  • गांधी बाग में लगाया था ओपन जिम, अधिकारियों ने कहा, स्पॉन्सर कर रहे हैं मशीनों को ठीक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्षेत्रवासियों को अच्छी सेहत देने के उद्देश्य से कैंट बोर्ड की ओर से गांधी बाग में तीन माह पहले ओपन जिम की शुरूआत की गई थी। लॉकडाउन और सर्दी के चलते अभी हाल में जिम इतनी भीड़ देखने को नहीं मिल रही थी, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी के दिन शुरू हुए यहां भीड़ भी बढ़नी शुरू हुई और यहां की मशीनें भी टूटनी शुरू हो गई हैं, जिससे यहां शारीरिक व्यायाम करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

छावनी क्षेत्र में स्थित गांधी बाग काफी मशहूर है। लोग यहां दूर-दूर से घूमने के लिये आते हैं। इसके लिये कैंट बोर्ड की ओर से यहां तरह तरह के फाउंटेन, फूल व अन्य व्यवस्थाएं करा रखी हैं। शाम के समय इसकी सुंदरता देखते ही बनती है।

सुबह के समय घूमने आने वालों के लिये भी यहां तीन माह पहले ओपन जिम की व्यवस्था की गई थी। जिसमें लाखों रुपये की मशीनें लगाई गई हैं। यह मशीनें किसी निजी संस्था की ओर से स्पोेंसर की गई थी। ओपन जिम का उद्घाटन सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किया था। लोग यहां सुबह के समय आते हैं और इन मशीनों के सहारे एक्सरसाइज करते हैं। जिससे वह स्वस्थ रह सकें।

रखरखाव में हुई लापरवाही

इन मशीनों को तो किसी अन्य ने स्पोंसर किया, लेकिन गांधी बाग में लगने के कारण इनके रख-रखाव और देख- रेख की व्यवस्था कैंट बोर्ड के कर्मचारियों को करनी चाहिए, लेकिन उनकी अनदेखी और यहां आने वाले लोगों की लापरवाही के कारण कुछ मशीनें टूटनी शुरू हो गई हैं जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

सोफीपुर निवासी मनीष कुमार का कहना है कि मशीनें बिल्कुल ठीक थी अभी एक या दो दिन में ही इनकी ऐसी हालत हुई है और भी कई लोगों ने इसकी शिकायत की। वहीं, जब इस विषय में जब कैंट बोर्ड के एई पीयूष गोतम से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मशीनें खराब नहीं है।

जिस संस्था की ओर से यह मशीनें लगाई गई थी उसकी ओर से इन्हें सही कराया जा रहा है। यह मशीन काटकर सही कराई जा रही है। मशीनें टूटी नहीं है इन्हें रिपेयर करने का कार्य चल रहा है। स्पोंसर की ओर से इन्हें ठीक कराये जाने का कार्य किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img