Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

लंबी जद्दोजहद के बाद ऑपरेशन ‘रूपक’ शुरू, खुदाई जारी

एनडीआरएफ टीम की देखरेख में चल रहा है ऑपरेशन रूपक

सवा सौ फीट की गहराई के बाद भी टीम खाली हाथ

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: ढाई सौ फीट गहरे बोरवेल में हत्या करके दोस्तों द्वारा डाले गए रूपक के शव को निकालने के लिए घटना स्थल पर पहुंची रैपिड रेल की सनवार्ड मशीनें सात घंटे तक ऑपरेशन चलाकर रूपक के शव को निकालने की जद्दोजहद की।

हालांकि देर शाम तक ऑपरेशन जारी था और रूपक के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। इस दौरान मशीन ने बोरवेल से कुछ कपड़े और ईंट आदि जरूर निकाली।

समाचार लिखे जाने तक मशीन एनडीआरएफ की टीम की देखरेख में सवा सौ फीट की गहराई तक खुदाई कर चुकी थी। लेकिन, रूपक के शव के अवशेष नहीं मिल पाए थे।

वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन रूपक को देखने के लिए दिन भर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही, तो वहीं दूसरी ओर अपने लाडले की डेडबॉडी पाने के लिए परिवार वाले भी टकटकी लगाए घटना स्थल पर बैठे रहे।

15

गौरतलब है कि कंकरखेड़ा थाने के अनूप नगर फाजलपुर निवासी रूपक उर्फ भूरी पुत्र जसवंत को उसके ही दोस्तों ने 27 जून की शाम को दावत के बहाने रोहटा थाना क्षेत्र के जिटोला गांव में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद उसके शव को रवि व उसके अन्य दोस्तों ने गांव जिटोला के ही जंगल में ढाई सौ फीट गहरे बोरवेल में डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद पांच हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबकि दो अभी भी फरार बताए गए हैं। पूरा मामला गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में खुला था। बोरवेल में शव डाले जाने के बाद से यहां 10 जुलाई से 17 जुलाई तक पोर्कलेन व जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल के पास 50 फीट तक की गहरी खुदाई करके शव की तलाश की गई थी।

लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद ऑपरेशन रोक दिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सात दिन पहले रूपक की मां मिथलेश अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई थी तथा अपने लाडले की डेड बॉडी पाने के लिए पांच दिनों तक लगातार धरना दिया था, जिसके बाद उनकी गूंज शासन तक पहुंची तो कमिश्नर अनिता मेश्राम ने शासन को चिट्ठी लिखी थी।

शासन ने उनके आग्रह पर केंद्र सरकार को रैपिड रेल पर काम करने वाली 200 टन वजनी टीबीएम सनवार्ड मशीन को घटना स्थल पर भेजने की अनुमति दी। हालांकि मशीन को पहुंचाने के लिए जंगल में 50 मीटर लंबा और 12 फीट चौड़ा रास्ता बनाया गया था लेकिन, बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश में बह गया था।

मशीन मौके पर जाकर खड़ी हो गई थी। दो दिनों तक रास्ते का निर्माण कार्य चला शुक्रवार को रास्ता तैयार हुआ, तो सनवार्ड मशीन घटना स्थल पर पहुंची।

जिसके बाद दोपहर दो बजे मशीन गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन पर रैपिड रेल की मशीन के साथ आए कर्मचारियों के साथ काम करना शुरू किया, जो देर शाम सात बजे तक ऑपरेशन जारी था।

इस दौरान मशीन के तकनीशियन खुर्शीद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि मशीन लगभग सवा सौ फीट की गहराई तक बोरवेल की खुदाई करके नाल के टुकड़े करके बाहर निकाल चुकी थी। उसमें केवल कुछ कपड़े, ईट-पत्थर ही बाहर निकल पाए हैं।

जबकि रूप की डेड बॉडी का कोई अंग या अवशेष मशीन बाहर नहीं निकाल पाई था तथा ऑपरेशन जारी था। डेढ़ सौ फीट तक मशीन खुदाई करने का कार्य जारी रखते हुए थी।

वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन रूपक को देखने के लिए मौके पर पहुंची बड़ी-बड़ी मशीनों को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं दूसरी ओर अपने लाडले की डेडबॉडी पाने की आस में मौके पर पिता जसवंत सहित पूरा परिवार डटा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन रूपक जारी था तथा कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही थी।

कैसे काम करती है सनवार्ड मशीन

रैपिड रेल पर काम करने वाली सनवार्ड को संचालित करने वाले तकनीशियन खुर्शीद आलम ने बताया कि यह मशीन 200 टन के करीब वजनी है तथा अक्सर रैपिड रेल वह मेट्रो ट्रेन के लिए बनाई जाने वाली सुरंग व पिलर की खुदाई का काम करती है, जो पूरी तरह से प्रेशर से संचालित होती है।

उन्होंने बताया कि मशीन लगभग डेढ़ सौ फीट तक की गहराई तक प्रेशर से तीन फीट की चौड़ाई की खुदाई का काम करती है। इसी तरह से मशीन ने लगभग 12 इंच के इस बोरवेल के चारों ओर तीन फीट की चौड़ाई तक खुदाई की तथा कटर के जरिए से प्लास्टिक आदि की नाल को काटकर मलवा आदि बाहर निकाल दिया।

पानी के जरिए जमीन में प्रेशर से खुदाई करने वाली मशीन अत्याधुनिक और काफी नई टेक्नोलॉजी की है। इसे संचालित करने के लिए टेक्निशियन की जरूरत होती है।

तकनीशियन खुर्शीद आलम ने यह भी बताया कि मशीन लगभग डेढ़ सौ फीट तक की गहराई तक खुदाई कर सकती क्षमता रखती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img