नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास अंदाज़ में टीम इंडिया को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए लिखा “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही — जीता भारत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।” प्रधानमंत्री के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लाखों भारतीयों ने इसे “देशभक्ति से ओत-प्रोत क्रिकेट संदेश” बताया है।
#OperationSindoor on the games field.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
Outcome is the same – India wins!
Congrats to our cricketers.
“ऑपरेशन सिंदूर”?
हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए एक अहम सैन्य ऑपरेशन “ऑपरेशन सिंदूर” की चर्चा जोरों पर है, जिसने दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। अब पीएम मोदी ने इसी रणनीतिक ऑपरेशन की तुलना क्रिकेट फाइनल से करते हुए यह संदेश दिया कि खेल के मैदान पर भी भारत ने उसी संकल्प और शौर्य के साथ पाकिस्तान को शिकस्त दी है।
देशभर में मनाया गया जश्न
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई से लेकर श्रीनगर तक सड़कों पर लोगों ने आतिशबाज़ियाँ कीं, मिठाइयाँ बांटीं और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कई जगहों पर फ्लैश मॉब और बाइक रैली भी देखी गईं। छोटे कस्बों और गांवों तक इस जीत की गूंज सुनाई दी।

