
17-18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पांच सितारा होटल में देशभर की विपक्षी पार्टियों की दूसरी मीटिंग कई मायनों में विपक्षी एकता की ताकत को नए सिरे से बदलने की जरूरत है। देश में लोकसभा चुनाव होने में करीब 10 महीने का समय बचा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी आम चुनाव की राजनीतिक बिसात अभी से बिछनी शुरू हो चुकी हैं। साथ ही सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टियों के बीच सरगर्मियां लगातार बढ़ने लगी हैं। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियों का जुटान सत्तारूढ़ पार्टी को घेरने के लिए अभी से अपनी सीट बेल्ट बांधने को तैयार है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी अपने एनडीए गठबंधन को विस्तार देने में लगी है। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने है। कांग्रेस पूर्ण विश्वास के साथ कर्नाटक चुनाव की तरह बीजेपी को चुनौती देने के लिए भले ही तैयार हो, लेकिन बीजेपी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनाव हराने के बावजूद भी उसका गुरूर अभी तक कम नहीं हुआ है।