- ब्लॉक और नगर स्तर पर प्रभारी किए गए नियुक्त
- कहा, कृषि अध्यादेश के विरोध में शीघ्र बड़ा आंदोलन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान में किसानों, मजदूरों, व्यापारियो की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। क्योंकि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियां किसानों को बर्बाद करने की कगार पर है।
शनिवार को रालोद के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों, मजदूरों और व्यापारियो की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।
वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। भूमि अध्यादेश के खिलाफ कुरुक्षेत्र के पीपली में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो निंदनीय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार अहंकार के नशे में चूर होकर राजधर्म तो छोड़ो मानवता भी भूल चुकी है।
रालोद जिलाध्यक्ष ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करता हुए शीघ्र ही शामली जनपद में भी कृषि अध्यादेश के विरोध में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने संगठन को अधिक गतिशील बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ खड़ा करने के लिए जनपद में सभी ब्लॉक एवं स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की। नवनियुक्त प्रभारी अपने ब्लॉक एवं नगर में जाकर गांव-गांव एवं प्रत्येक वार्ड गली मोहल्ले में लोगों से संपर्क कर रालोद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान उन्होंने रजनीश को शामली ब्लॉक, बाबूराम पंवार को ऊन ब्लाक, सनोज चौधरी को कैराना ब्लॉक, सुनील मलिक को कांधला ब्लॉक, डा. विक्रांत जावला को थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।
नगर स्तर पर भी प्रभारी की नियुक्ति करते हुए शामली में सुरेंद्र सिंह, रामकुमार वर्मा, बनत में शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, थानाभवन में वसीउल्ला खान, जलालाबाद में डा मुबारक अली, ऊन में सतीश मालैंडी, झिंझाना में आशुतोष पंवार, कैराना में मतलूब हसन, कांधला में अरविन्द पंवार, एलम में नीरज पंवार व गढीपुख्ता में राजबीर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

