Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

ब्लॉक, नगर पंचायत और किसान सेवा सहकारी समिति में आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: आजादी की 75 वी वर्षगांठ व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय पर उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा ने ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के पश्चात सभागार में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों से समा बांधा।
सोमवार कोउप जिलाािकारी निकिता शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। तहसीलदार भोपाल सिंह ने कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सचिन वर्मा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दूसरी ओर, नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभासद सोनू, संजय, राजेश एवं समस्त कर्मचारी एवं सभासद मौजूद रहे। ब्लॉक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, एडीओ मुकेश कुमार समेत ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।

किसान सेवा सहकारी समिति पर चेयरमैन सुशील गर्ग ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर एमडी मोनू कुमार समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे। गन्ना समिति कार्यालय पर सचिव अजीत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img