Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कासगंज जिले में रात भर हुई बारिश ने मचाई तबाही, दुकानों और फैक्टरियों में भरा पानी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है। कासगंज जिले में रात भर जबरदस्त बारिश हुई। जिससे पूरे शहर में हर गली मोहल्ले बाजार में पानी भर गया। तमाम दुकानों फैक्टरियों में बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बारिश इतनी ज्यादा हुई है कि जिन इलाकों में पहले कभी पानी नहीं भरता था, उन इलाकों में भी जलभराव हो गया। लोगों के मुताबिक, 25-30 साल में ऐसी बारिश नहीं देखी गई है। रात 11:00 बजे से शुरू हुआ पानी तेजी के साथ 6 घंटे तक बरसा। सुबह लोग अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचे।

यहां भीगा समान देख कर हक्के बक्के रह गए। खेतों में भी फसलों को क्षति हुई है। तेज बारिश के कारण और हवाओं के कारण तमाम फसलें खेतों में गिर गई जिससे किसानों को भी काफी नुकसान है। वहीं, फिरोजाबाद में भी बरसात के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया।

इससे पहले, आगरा में मंगलवार को पांच घंटे और बुधवार सुबह और रात में झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी की छुट्टी कर दी। तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से आगरा श्रीनगर और कटरा जैसे शहरों से ज्यादा ठंडा रहा। इन दोनों शहरों का दिन का तापमान आगरा से ज्यादा रहा। श्रीनगर में तापमान 29.3 और कटरा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आगरा का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार सुबह 10 बजे अचानक काले बादल घिर आए और चंद मिनटों में ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऑफिस जाने के समय हुई तेज बारिश से सड़कों पर चंद मिनटों में ही जलभराव हो गया। बारिश के बाद दोपहर तक बादल छाए रहे, जिससे उमस और गर्मी का एहसास नहीं हुआ। रात फिर तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img