- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसपी बोले प्रथम दृष्टयता गिरने से साधु की हुई मौत
जनवाणी ब्यूरो |
चांदपुर/जलीलपुर: चांदुपर के पहाड़पुर में एक साधु महाराज की मौत हो गई। पुलिस ने साधु के शव को पीएम के लिए भेज दिया। उधर एसपी ने कहा कि प्रथम दृृष्टयता गिरने से साधु की मौत हुई होगी।
दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर का है। जहां बुधवार की रात डेढ़ बजे आश्रम मंदिर में घायल अवस्था में साधु महाराज मिले थे। घायल साधु को चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने साधु को मृत घोषित कर दिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि साधु महाराज चार-पांच दिन पहले ही मंदिर में आए थे। जहां साधु महाराज की मौत हो गई।
बिजनौर एसपी डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले महाराज योगानंद जी आश्रम में आए थे। मंदिर में एक पुजारी भी रहते है। रात में लगभग डेढ़ बजे जब वह उठे तो लड़खड़ा कर गिर गए।
साधु महाराज की उम्र लगभग 75 से 80 वर्ष थी। लड़खड़ा कर गिरने से तखत से चोट लग गई होगी। ज्यादा खून बहने से साधु महाराज की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिटी ने मौके का मुआयना किया। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

