Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गोभी के खेत में काम कर रहे दो मजदूरों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके बाद दोनों मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मजदूरों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

नगर के मौहल्ला खेलकला निवासी 35 वर्षीय कासिम व मौहल्ला अफगानान निवासी 18 वर्षीय अरशद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार को दोनों मजदूर खुरगान रोड स्थित पीर जी भूरा के गोभी के खेत में मजदूरी कर रहे थे।

बताया गया कि दोपहर करीब सवा 2 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। जिसके बाद आसमान में बिजली कड़कड़ाने लगी। तभी दोनों मजदूर अन्य मजदूरों के साथ मिलकर प्लास्टिक के कट्टों में गोभी भरकर खेत से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गई।

28 12

जिसके बाद कासिम व अरशद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों मजदूरों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। वहीं परिजन दोनों मजदूरों को अपने-अपने घर ले गए। परिजनों ने हादसे की सूचना एसडीएम कैराना को दी है।

दूसरी ओर, थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद से मालिक सदमे में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img