Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Shamli News: कनियान गांव के जंगल में तेंदुए का शव मिलने से हडकंप

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव कनियान के जंगल में एक तेंदुए का शव मिलने से हडकंप मच गया। ग्रामीणों को कहना है कि पीपल के समीप से होकर गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी नीलू का खेत गांव कनियांन की सीमा में है। शनिवार की सुबह किसान के खेत मे पीपल के पेड़ के नीचे एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा मिला। किसान ने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। तेंदुए का शव मिलने की सूचना से लोगों के भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई। किसान ने बताया कि तेंदुए की पूंछ झुलसी हुई थी। संभवता तेंदुआ पीपल पर चढ़ रहा था जहां से होकर गुजर रही विद्युत लाइन के चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। ग्रामीणों को कहना है कि पिछले एक सप्ताह से सीमा में तीन तेंदुओं को देखा गया था। वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img