Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

फिट इंडिया फ्रीडम रन में पंकज और विनिता रहे प्रथम

  • 85 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रतिभाग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वाधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।

जिसमें सीनियर डिवीजन के 83 कैडेट्स ने तथा सीनियर विंग में 23 बालिका कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। ब्वायज कैडेट्स की दौड़ 5 किलोमीटर तथा बालिका कैडेट्स की तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। फिट इंडिया फ्रीडम रन को बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके रोशन ने हरी झंडी दिखाकर शामली झिंझाना मार्ग से रवाना किया।

सिल्वर बेल्स इंस्टीटूट में फिट इंडिया फ्रीडम रन का समापन हुआ। दौड़ में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग में वीवी इंटर कॉलेज के कैडेट पंकज स्वामी प्रथम, सुहैल लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज द्वितीय तथा रिजवान लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज थानाभवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में विनिता एचएमजे इंटर कॉलेज टिकरी ने प्रथम, तरमीन मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा ने द्वितीय तथा किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी की कैडेट अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img