- बैठक कर शिक्षकों के उत्पीड़न पर की चर्चा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में हल्दौर ब्लाक के लिए पंकज जयसवाल को अध्यक्ष और विपिन शर्मा को ब्लाक मंत्री चुना गया। बैठक में शिक्षकों के उत्पीड़न पर चर्चा की गई।
मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ यूनिट बिजनौर की बैठक जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों के उत्पीड़न का मुद्दा छाया रहा। बैठक में जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि शिक्षकों को शोषण सहन नही किया जाएगा।
सीआर के नाम पर सरकार अधिकारियों द्वारा शिक्षकोंं के शोषण का प्रयास कर रही है। जिसका संगठन पूर्ण रूप से विरोध करते है। शिक्षकों का शोषण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रर्दशन किया जाएगा।

जिलामंत्री जे पी गहलौत ने मिशन प्रेरणा कार्य करने का आहवान किया। बैठक में ब्लाक हल्दौर के अध्यक्ष पंकज जसवाल, ब्लाक मंत्री विपिन्न शर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, अभिषेक त्यागी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठकों में श्वेता शुक्ला, उमेश कुमार, ललित कुमार, नवीन कुमार, राजपाल कुमार, प्रियंका चौधरी, रिजवान अहमद, विपिन्न शर्मा, संदीप कुमार, संजय सिंह, अरुणा, अनिल कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया।

