Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पांतूपुरा प्रकरण में चार के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार

  • ब्लॉक की टीम जांच टीम को बंधक बनाने का मामला

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: ब्लॉक ऊन के गांव पांतूपुरा में लोहिया आवासों की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों द्वारा अभद्रता करते हुए बंधक बनाने के मामले में प्रभारी बीडीओ की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गांव पांतूपुरा में 2016 में आठ लोहिया आवास बनाए गए थे। इनमें से 3 पात्रों जिनमें कमलेश देवी पत्नी सूरत सिंह, राजेश पत्नी पप्पू, काला पुत्र विशंभर ने ग्राम प्रधान विनोद कुमार पर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी जिसकी जांच को प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार, सचिव विपिन कुमार गांव में पहुंचे।

जब वह जांच करने लगे तो ग्रामीणों ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी अभद्रता होते ही जब टीम चलने लगी तो ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बंधन मुक्त कराया था।

इस संबंध में प्रभारी बीडीओ ने चार व्यक्ति कर्मा, कल्लू, पप्पू, कुलदीप के खिलाफ चौकी चौसाना पर तहरीर दी थी लेकिन चौकी प्रभारी ने बंधक बनाने एवं मारपीट करने के साथ ही टीम द्वारा दी गई तहरीर से इंकार कर रहे थे। मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

शनिवार को पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कुलदीप को धर दबोचा जबकि तीन अभियुक्त अभी फरार है। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रभारी बीडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img