- स्टेशन के बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी पहले से राहत, यात्रियों की बढ़ने लगी संख्या
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लॉकडाउन अवधि के बाद पिछले साल के अंतिम समय में मेरठ से चलने वाली संगम एक्सप्रेस और नौचंदी को पटरी पर दौड़ा दिया गया था। जिसके बाद से सूना पड़ा सिटी स्टेशन अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आने लगा है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। वहीं, कोरोना की गाइडलाइन का विशेष ख्याल स्टेशन अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। ट्रेन संचालन से सिर्फ यात्रियों को ही नहीं बल्कि स्टेशन पर दुकान लगाकर कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी राहत मिली है।
रेलवे द्वारा लॉकडाउन की अवधि से ही करीब आठ माह तक ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया था। जिसके बाद संगम एक्सप्रेस को मेरठ से चलने की अनुमति दी गई। नवंबर माह में संगम एक्सप्रेस तो वहीं दिसंबर में नौचंदी का संचालन शुरू कर दिया गया था।
ऐसे में पिछले करीब नौ माह से परेशान चल रहे यात्रियों को काफी राहत मिली थी। वहीं, अब सिटी स्टेशन पर हालात सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं। मेरठ से वाया होकर जाने वाली भी कई ट्रेनों को रेलवे द्वारा चला दिया गया है। ऐसे में यात्रियों की संख्या अब बढ़ने लगी है।
इसको देखते हुए सिटी स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा संक्रमण से बचने के लिए भी सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है। सिटी स्टेशन पर यात्रियों का मास्क लगाकर ही प्रवेश मिल रहा है। बताते चलें कि प्रयागराज के लिए चलने वाली संगम एक्सप्रेस फिलहाल सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही मेरठ सिटी स्टेशन से चलाई जा रही है।
स्टेशन व्यापारियों का खत्म हुआ सूखा
लॉकडाउन के बाद खस्ता हालत से गुजर रहा स्टेशन कारोबारियों का व्यापार अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। पिछले साल व्यापारियों की स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। रेल संचालन ना होने और यात्रियों के आवागमन ना होने के कारण व्यापारियों का काम बिल्कुल ठप पड़ गया था, लेकिन अब सिटी स्टेशन से रेलों का संचालन शुरू हो जाने से दोबारा काम शुरू हो गया है।
यात्रियों और व्यापारियों के खिले चेहरे
सिटी स्टेशन से संगम और नौचंदी को चलाया जा रहा है। प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ को तैनात रखा जाता है। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है। वहीं, कंफर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथी प्लेटफॉर्म टिकट की अभी सुविधा नहीं है।-आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक |
![]() पहले से कारोबार में काफी राहत मिली है, लेकिन अभी पहले जैसे हालात भी नही हैं लोकल ट्रेन शुरू होने से ही स्थिति में और सुधार आएगा। -राहुल जिंदल, व्यापारी |
![]() संगम और नौचंदी के चलने से कारोबार में पहले के मुकाबले काफी राहत मिली है। हालांकि अभी भी पहले जैसे काम नहीं मिल रहा है। -विपिन जिंदल, व्यापारी |


सिटी स्टेशन से संगम और नौचंदी को चलाया जा रहा है। प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ को तैनात रखा जाता है। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है। वहीं, कंफर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथी प्लेटफॉर्म टिकट की अभी सुविधा नहीं है।
