Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सिवाल पीएचसी पर इलाज न मिलने पर मरीज का हंगामा

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार से तड़प रहे बच्चे को अस्पताल में देखने से किया इंकार

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: सोमवार को बुखार से तड़प रहे मरीजों व बच्चे को सिवाल खास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने से मना करने पर मरीजों व परिजनो ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवाल खास केंद्र पर करीब ग्यारह बजे कस्बा निवासी शान मोहमद पुत्र यूसुफ अपने पुत्र अरहम को लेकर अस्पताल पहुचा।आरोप है कि अस्पताल में मरीज की पर्ची बनाने से इंकार कर दिया।बुखार से तड़प रहे बच्चे को न देखने पर परिजनो ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच कस्बे के कई मरीज, अफजल, आसमा, रुखशाना आदि भी दिखाने पहुंचे तो उन्होंने भी मीटिंग में जाने को कहकर देखने से मना कर दिया।

मरीजों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया तो कस्बे के ही सभासद दीपक सोनी आदि सभासद पहुंचे। हगामा की जानकारी पर कस्बा वासियों ने चिकित्सक विवेक गोस्वामी से विरोध जता कर मरीज को देखने की मांग की। कस्बा वासियों ने घटना की शासन प्रशासन में शिकायत करने की बात कही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img