Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: कड़ी सुरक्षा के बीच पीसीएस की परीक्षा शुरू

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जिले में रविवार को 13 परीक्षा केंद्र पर पीसीएस की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा से पूर्व केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक- एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और दो दो परीक्षा सहायक नियुक्त किए गए। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया और उसके बाद केंद्र पर प्रवेश किया गया। जिले में दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए 10388 अभ्यर्थी पंजीकृत है। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है वहां पर तैनात कर्मचारियों ने ऑनलाइन निगरानी की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img