Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Meerut News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उमड़ा जन सैलाब,हिंदू समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उमड़ा जन सैलाब,हिंदू समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा है अत्याचार के विरोध में आज जनसेवाराम सड़कों पर उतर आया। सनातन धर्म सभा मेरठ के आह्वान पर हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई जगह-जगह से जुलूस निकाले गए और कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में विशाल धरना दिया गया। यहां आयोजित सभा में धर्मगुरुओं और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों ने भी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री का नाम एक ज्ञापन रेडियम को सोपा गया। इस दौरान सभा में विश्व में कहीं भी हिंदुओं पर अत्याचार होने पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में संत रविदास समाज के संत ज्ञान दास, आरएसएस के प्रमोद कुमार, यति नंद चेतनानंद सरस्वती, शिवचरण दास महाराज इस्कॉन संस्थान मेरठ के प्रमुख रूप रामदास नंगली तीर्थ के प्रेमानंद महाराज ने अपने विचार रखें। इस मौके पर सांसद अरुण गोविल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई कैंट विधायक अमित अग्रवाल एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल महिला आयोग की सदस्य डॉ शिवानी अग्रवाल महापौर हरिकांत अहलूवालिया संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

इसीपुर आईएमए की मेरठ शाखा द्वारा आई एम में हाल से निकल गए जुलूस में आई एम ए की अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम सिरोही सचिव डॉक्टर सुमित उपाध्याय डॉक्टर जीवी चिकारा डॉ विरोत्ताम तोमर, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर उमंग अरोराआदि चिकित्सक शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता बलराज डूंगर ने अपने समर्थकों के साथ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img