जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल जारी है। लेकिन इस बीच दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। शनिवार को पेट्रोल के दाम 25 पैसा बढ़ने के बाद 102.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
ऐसा पहली बार है जब दिल्ली के अंदर पेट्रोल के दाम इस स्तर पर पहुंचे हैं। वहीं डीजल की कीमत में प्रति लीटर 25 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद डीजल के भाव 90.48 रुपये पहुंच गए।
इससे पहले जुलाई में राजधानी के अंदर पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थीं। तब पेट्रोल के दाम 101.84 तो डीजल के दाम 89.87रुपये प्रति लीटर पहुंचे थे।
कच्चे तेज की कीमतों में आ रहा उबाल
इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। क्रूड ऑयल के दाम इस समय 80 डॉलर के आसपास पहुंच गए हैं।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.97 डॉलर बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गईं तो डब्लूटीआई क्रूड भी 0.85 डॉलर महंगा होकर 75.88 रुपये पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रहे भाव का असर भारत में पेट्रोल और डीजल पर पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 90 पैसे तक महंगा हो चुका है। वहीं बीते नौ दिनों में डीजल 1.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
कहां कितनी है कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 102.14 90.48
- मुंबई 108.15 98.12
- चेन्नई 99.76 94.99
- कोलकाता 102.74 93.54
- रांची 96.92 95.48
- पटना 104.91 96.72
- लखनऊ 99.20 90.85
- नोएडा 99.47 91.04
- चंडीगढ़ 98.29 90.85

