Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

पिचोकरा मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापित की

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: पिछोकरा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके उपरांत ग्रामवासियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर मे भगवान शिव के परिवार और शिवलिंग की स्थापना की।

पिछोकरा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गांव की महिलाओं ने अपने सिरों पर कलश लेकर भक्ति पूर्ण भाव के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली। इसके उपरांत पंडित रामानंद शर्मा के निर्देशन में पूरे विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गई, उसके बाद मंदिर मे भगवान शिव का नन्दी सहित पूरे परिवार की मंदिर में स्थापना की गई।

शिव मंडल अध्यक्ष टीका राम सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर मे मूर्ति स्थापना से पहले भगवान शिव के पूरे परिवार को हरिद्वार गंगाजी में स्नान कराया गया। उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापना होने के बाद मंदिर परिसर में भगवान के प्रसाद के रूप मे भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सोलाल उर्फ मुंशी, राजकुमार सैन, निखिल, श्याम सिंह, अरविन्द, नेत्रपाल, प्रदीप कुमार, एसके आर्य, पंकज कुमार, गोलू, सुनील पंचाल, ओमबीर पंचाल, आकाश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img