Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पिटबुल ने किशोर को बनाया शिकार, हंगामा

  • हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने किया रेफर
  • लखनऊ में महिला को किया था हमला, पुलिस जागी

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: लखनऊ के कैसरबाग इलाके में 82 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका को उसके बेटे के पालतू पिटबुल कुत्ते ने नोंच-नोंच कर मार डाला था। ऐसे ही एक मामला मवाना में कुत्ते पालने वाले एक युवक के घर देखने का मामला प्रकाश में आया है। पिटबुल और लैब्राडॉग दो पालतू कुत्ते पाल रखे हैं।

ब्राउनी नाम के कुत्ते ने युवक सालिम पुत्र दिलशाद पर जानलेवा हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सालिम तीन दिन से कुत्ते को छेड़छाड़ करने के बाद शनिवार को हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पिटबुल ने हमला कर शरीर के साथ मुंह पर गंभीर घाव कर लहूलुहान कर दिया। घटना रात करीब नौ बजे की है। अत्यधिक खून बहने के कारण किशोर की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक अधीक्षक ने मेरठ रेफर कर दिया।

पड़ोसियों ने सुनी चीखने-चिल्लाने की आवाज

पड़ोसियों के मुताबिक शाम करीब छह बजे उन्होंने कुत्तों के भौंकने और सालिम की चिल्लाने की आवाज सुनी। जब युवक का जबड़ा पकड़ा देख मालिक चित्तरंजन स्वरूप ने देखा तो उसके पैरों की जमीन खिसक गई और आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक सालिम को कुत्ते के मुंह में पेचकस देकर छुड़ाया, लेकिन तब तक युवक का जबड़ा लहूलुहान हो गया था।

14 7

लखनऊ नगर निगम ने स्वान लाइसेंस कंट्रोल एंड रेगुलेशन बाय-लॉ 2003 नाम से कुत्तों को रखने के लिए एक कुत्ते रखने के शौकीन हैं, उन्हें कई शर्तों का पालन करने के बाद अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। मैनुअल में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने कुत्ते को इस तरह रखेगा और बांधेगा कि पड़ोसी को कोई आपत्ति न हो। लखनऊ शहर में कुल 4824 लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिनमें 2370 बड़ी नस्ल के कुत्तों के लिए हैं।

पिटबुल इतना खतरनाक क्यों है?

18वीं सदी में पिटबुल को बुल और बियर फाइट के लिए तैयार किया जाता था। जहां उन्हें अन्य जानवरों पर हमला करना सिखाया जाता है। अब यह उनके डीएनए का हिस्सा बन चुका है। वहीं, कुछ सालों बाद पिटबुल को गार्ड डॉग्स बनाया जाने लगा। तब ये बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का हिस्सा है।

41 देशों में बैन पिटबुल

करीब 41 देशों में पिटबुल डॉग को पालने पर बैन लगाया गया है। पिटबुल दुनिया के सबसे खूंखार कुत्तों में से एक है। इसका वजन 15-28 किलोग्राम तक होता है। यह ओल्ड बुल डॉग और टेरियर डॉग की क्रॉस ब्रीडिंग से विकसित नस्ल है। पिटबुल कुत्ते चार नस्ल के होते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img