Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

वेब सीरीज नहीं करना चाहतीं पिया वाजपेयी

 

Senayvani

 


इटावा की पिया बाजपेयी ने मुंबई जैसे महंगे शहर में जीवन यापन के लिए कुछ सीरियल में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। उसके बाद मॉडलिंग शुरू कर दी। मॉडलिंग के दौरान पिया को कई बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। एक चॉकलेट ब्रांड वाली एड. फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आर्इं। मॉडलिंग के दौरान उन्हें तमिल की एक कॉमेडी फिल्म ‘पोई सोल्ला पूर्म’ का आॅफर मिला जिसे पिया ने स्वीकार कर लिया। उस फिल्म के बाद उन्हें साउथ की फिल्मों के आॅफर मिलने शुरू हो गये। अब तक वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में 15 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं। पिया आज बॉलीवुड, टॉलीवुड और सोशल मीडिया का जाना पहचाना चेहरा है। पिया की आने वाली फिल्मों में पिंक के निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी की ‘लॉस्ट’, उनके कैरियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पिया बाजपेयी, वेब सीरीज करना चाहती हैं, लेकिन उनमें जिस तरह से जबर्दस्ती के बोल्ड सीन्स होते हैं, उसकी वजह से वह आॅफर स्वीकार करने से थोड़ा हिचकिचा रही हैं। पिया का कहना है कि इन्हें करने से बेहतर वह घर पर बैठना ज्यादा पसंद करेंगी।


janwani address 28

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img