Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अतिथियों को भेंट स्वरूप दिए पौधे

  • प्लास्टिक वर्जित कर किया मिट्टी के पात्रों का प्रयोग

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: इसे कहते हैं प्रकृति के प्रति अटूट बंधन और प्यार। हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सर्जन डा. दिनेश बंसल की बिटिया की रिंग सेरेमनी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में डा. दिनेश बंसल ने आमंत्रित किए गए प्रत्येक अतिथि को एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम में प्लास्टिक को वर्जित करते हुए मिट्टी के पात्रों का प्रयोग भोजन के दौरान प्रयोग किया गया था।

याद दिला दें कि हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. दिनेश बंसल द्वारा अपने मैनावती अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों को भेंट स्वरूप पौधा दिया जाता है। अभी तक वे दो लाख के लगभग पौधों को भेंट कर चुके हैं। इसके अलावा सैंकडों की संख्या में पौधों का रोपण सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेजों में किया जा चुका है।

रविवार को उनकी बिटिया पर्णिका बंसल की रिंग सेरेमनी थी। यहां पर भी उनका प्रकृति प्रेम जरा भी कम नहीं हुआ बल्कि अलग ढंग से दिखाई दिया। भोजन व्यवस्था के दौरान प्लास्टिक को वर्जित कर मिट्टी के पात्रों को प्रयोग में लाया गया था।

साथ ही आमंत्रित किए गए प्रत्येक अतिथि को मिष्ठान के साथ एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही अतिथियों से वचन लिया कि वे इस पौधे का संरक्षण भी करेंगे। सभी अतिथि भी डा. साहब के इस प्रकृति प्रेम की सराहना करते नहीं थक रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img