Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

  • सीडी इंटर कॉलेज में बालाजी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों से कराया अगवत

जनवाणी ब्यूरो |

हल्दौर: बालाजी सेवा संस्थान देहरादून से आये कार्यकर्ताओं ने सीडी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मादक पदार्थ का सेवन नही करने की शपथ दिलाई गई और इसके खिलाफ जनता के बीच जागरूकता का आह्वान किया।

सीएमओ के निर्देश पर बालाजी सेवा संस्थान देहरादून ने नगर के सीडी इंटर कालेज से तंबाकू मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय पहुंच कर छात्रों को तम्बाकू और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। संस्थान से आये नवल किशोर व नवीन कुमार ने छात्रों और शिक्षकों को कोटपा एक्ट 2003 के विषय मे विस्तार से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस एक्ट के अंतर्गत भारत सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने, 18 वर्ष से कम उम्र में तम्बाकू खरीदने व शिक्षण संस्थाओं के आसपास तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर पाबंदी लगाई गई है।

कार्यक्रम के समापन में सभी छात्रों और शिक्षको को किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर, महेशपाल सिंह, विनय शर्मा, शमीम अहमद, भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र मारवाड़ी, मुकुल त्यागी, माजिद हुसैन, विकास कुमार व अंजना राजपूत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img