- चिकित्साधिकारियों ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान हल्दौर कोविड-19 वैक्सीन की दी जानकारी
जनवाणी ब्यूरो |
हल्दौर: जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड-19 वैक्सीन के विषय में फैल रही भरामक बातों को खंडन किया और बताया कि वैक्सीन को पूर्णरूप से सुरक्षित व लाभदायक है।
जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर शनिवार को कोविड हेल्पडेस्क के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.मदनपाल सिंह ने कहा कि कुछ लोग समाज में कोविड वैक्सीन के विषय में भ्ररांतिया फैलाकर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है।
उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व हुए टीकाकरण में उन्होने सर्वप्रथम स्वयं को टीका लगवाया है, वे पूर्ण स्वस्थ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया की 28 व 29 जनवरी को पुन: सीएचसी पर करोना का टीका लगाया जाएगा, जबकि दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।
उन्होंने सभी कर्मियों से बैखोफ होकर टीका लगवाने की अपील की। बैठक में एडीओ आईएसबी हल्दौर अजय पाल, कपिल सिंधवानी, पुष्पा कुमारी, विनय मोहन शर्मा, राजन राठी, डा.अजय कुमार, संदीप कुमार, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

