Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने शिमला से राष्‍ट्र को किया सम्‍बोधन

  • 1 लाख 18 हज़ार लोगों ने देखा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार की विभिन्‍न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उत्‍तर रेलवे के रेलवे स्‍टेशनों और अन्‍य रेल परिसरों में होने वाली बातचीत का उत्‍तर रेलवे सीधा प्रसारण किया

वीडियो फिल्‍में और ऑडियो कास्‍ट चलाए गए

1 लाख 18 हज़ार लोगों ने शिमला स्थित रेल परिसर से प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा।

आज़ादी के बाद राष्‍ट्र के रूप में भारत की विकासात्‍मक यात्रा की स्‍मृति के उत्‍सव के रूप में भारत अपनी आज़ादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है। ऐसे में, प्रधानमंत्री ने आज शिमला से राष्‍ट्र को किए एक सम्‍बोधन में गरीब कल्‍याण सम्‍मेलन के अंतर्गत विभिन्‍न जन कल्‍याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

उत्‍तर रेलवे ने रेलवे स्‍टेशनों और विभिन्‍न कार्यालयों से इस बातचीत के प्रसारण की व्‍यवस्‍था की। उत्‍तर रेलवे के विभिन्‍न स्‍थानों पर लाभार्थियों के समूहों को सम्‍मानित किया गया। कल्‍याणकारी योजनाओं और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली फिल्‍मों का प्रदर्शन विभिन्‍न स्‍थानों पर किया गया। उत्‍तरी राज्‍यों के लाभार्थियों की सुविधा के लिए इन वृत्‍तचित्रों को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और कश्‍मीरी भाषा में चलाया गया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण को उत्‍तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, नई दिल्‍ली में उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक, श्री आशुतोष गंगल के साथ विभिन्‍न विभागों के विभागाध्‍यक्षों और वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भी देखा। उत्‍तर रेलवे के 33 रेलवे स्‍टेशनों पर इस वीडियो प्रसारण के इंतजाम किए गए। 35 रेलवे स्‍टेशनों पर ऑडियो प्रसारण किया गया। उत्‍तर रेलवे के सभी पॉंचों मण्‍डलों दिल्‍ली, फिरोजपुर, अम्‍बाला, लखनऊ और मुरादाबाद पर इस बातचीत का सीधा प्रसारण किया गया।

मंडल रेल प्रबंधकों के साथ-साथ मंडल के अधिकारियों ने अपने-अपने मंडल मुख्‍यालयों में इस प्रसारण को देखा। सभी पॉंचों कारखानों के मुख्‍य कारखाना प्रबंधकों और कारखानों के कर्मचारियों ने इस प्रसारण को देखा। कुल मिलाकर 1 लाख 18 हज़ार लोगों ने विभिन्‍न स्‍थानों पर इस कार्यक्रम को देखा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img