Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह को प्रभारी नियुक्त किए गए

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष में आगामी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह के मद्देनजर हरिद्वार जनपद के विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बताया की कार्यक्रम की सफलता हेतु निम्न पदाधिकारियों की विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय की गई है।

जिनमें हरिद्वार नगर विकास तिवारी,रानीपुर अनामिका शर्मा,हरिद्वार ग्रामीण आशु चौधरी,ज्वालापुर अनिल अरोड़ा,लक्सर जितेंद्र चौधरी, खानपुर मनोज पवार, रुड़की बृजपाल धीमान, मंगलौर योगेश चौधरी, पिरान कलियर डॉक्टर सतीश सैनी व प्रवेश प्रिया, झबरेड़ा डॉक्टर अंकित आर्य और भगवानपुर विधानसभा की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल को सौंपी गई है।

जिला महामंत्री और सेवा सप्ताह के जिला संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि जल्द ही सभी विधानसभा प्रभारी अपने-अपने विधानसभाओं में मंडल अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और सभी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से मूर्त रूप देंगे। ताकि जनता में एक अच्छा संदेश जा सके।

वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडलों में पदाधिकारियों की बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में कई जगह यज्ञ, हवान, गंगा और मंदिरों में दुग्धाभिषेक के भी कार्यक्रम हैं। बड़ी संख्या में पौधारोपण भी होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img