Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति यून सुक येओल संग की द्विपक्षीय बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई​ दिल्ली: आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। भारत और कोरिया गणतंत्र अच्छे दोस्त और दोनों सांस्कृतिक तौर पर भी जुड़े हैं। दरअसल, इस बैठक में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम बातचीत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि ‘भारत और कोरिया के कूटनीतिक रिश्तों को इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है।

बता दें कि, दोनों देश व्यापार, निवेश, उच्च तकनीक, आईटी हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, सेमीकंडक्टर और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने पर सहमत हैं। साथ ही भारत की जी 20 बैठक की अध्यक्षता और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में कोरिया की रणनीति पर भी चर्चा हुई।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img