जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत का साफ रुख पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत निष्पक्ष नहीं है, बल्कि दृढ़ता से शांति के पक्ष में खड़ा है।
पीएम मोदी ने पुतिन से जोर देते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए और इसका समाधान बातचीत तथा कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांतिपूर्ण हल का समर्थन करता रहा है।
मोदी के इस बयान पर राष्ट्रपति पुतिन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए प्रयासरत है और समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

