Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जलवायु परिवर्तन पर विश्व बैंक के कार्यक्रम में यह बोले पीएम मोदी

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: आज शनिवार को विश्व बैंक में ‘हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज’ शीर्षक वाली लाइफ पहल पर वीडियो संदेश के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि मिशन लाइफ मेरे दिल से जुड़ा मुद्दा है और इसे वैश्विक जाते देखते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

इसके बीज बहुत पहले बो दिए गए थे। 2015 के UNGA में मैंने व्यवहार में परिवर्तन के बारे में बोला था। उसके बाद से हम बहुत दूर आए हैं। अक्टूबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और हमने मिलकर मिशन लाइफ को उद्घाटन किया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्लाइमेट चेंज से अकेले कॉन्फ्रेंस टेबल से नहीं लड़ा जा सकता, इसे हर घर में डिनर टेबल से लड़ना होगा। जब विचार चर्चा की मेज से खाने की मेज पर जाते हैं, तो यह एक जन आंदोलन बन जाता है।

पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन पर विश्व बैंक के कार्यक्रम में कहा कि चाणक्य ने एक बार कहा था, ‘पानी की छोटी-छोटी बूंदें जब एक साथ आती हैं, तो एक घड़ा भर जाता है’, इसी तरह ज्ञान, अच्छे कर्म या धन धीरे-धीरे जुड़ते हैं… जब लाखों लोग हमारे ग्रह के लिए सही निर्णय लेते हैं, तो प्रभाव बहुत बड़ा होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img